राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 27 अप्रैल से 5 जून 2026 के बीच करीब 40 दिनों में 70 संदिग्ध चोरी की घटनाएं सामने आईं। CCTV फुटेज में कर्मचारियों को नोटों की गड्डियां और नकदी अपने कपड़ों, जेबों और जूतों में छिपाते हुए देखा गया। रिपोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों का भी जिक्र है। इस मामले में 6 लोगों की भूमिका संदिग्ध बताई गई है, जबकि पहले ही 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। SIT रिपोर्ट के बाद विपक्ष बीजेपी सरकार पर हमलावर है, वहीं बीजेपी का कहना है कि दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।