प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण पूर्व एशियाई देश इंडोनेशिया के दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने इंडोनेशिया की संसद को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चीन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत दुनिया का वो देश है जो विस्तारवाद नहीं विकासवाद की नीति पर चलता है और इसलिए हम कहते हैं सबका साथ सबका विकास।