Surprise Me!

जम्मू-कश्मीर में फ्लैश फ्लड का कहर, पहलगाम और चत्तरगुल में होटलों और घरों में पानी भरा, पुंछ में बाढ़ में फंसे लोग

2026-07-12 64 Dailymotion

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर में भारी बारिश से जबर्दस्त तबाही मची है. अनंतनाग के मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन पहलगाम और चत्तरगुल में अचानक आई बाढ़ से कई होटलों और घरों में पानी घुस गया. बाढ़ के पानी में कई गाड़ियां बह गईं. बाढ़ से घिरी जगहों से पर्यटकों को बचाना पड़ा. हालांकि इसमें किसी की जान जाने की खबर नहीं है.

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम 6 बजे से रात साढ़े नौ बजे के बीच अवूरा और देहवाथू के जंगली इलाकों में फ्लैश फ्लड आई. अवूरा धारा में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया. बाढ़ का कीचड़ वाला पानी इलाके के कम से कम आधा दर्जन होटलों में घुस गया. जिससे होटलों में ठहरे मेहमान कुछ देर के लिए फंस गए. बाद में रेस्क्यू टीम ने उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया. नाले के पास खड़ी कई कारें और मोटर साइकिलें पानी के अचानक तेज बहाव में बह गईं. फिलहाल इस फ्लैश फ्लड से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से नदियों, नालों और दूसरे जल स्रोतों से दूर रहने की अपील की है.