राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। सोमवार को सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले से जुड़ी चार अहम याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। इन याचिकाओं में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच, सीबीआई जांच, सबूत सुरक्षित रखने और मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन की फॉरेंसिक ऑडिट की मांग की गई है। इस बीच SIT की रिपोर्ट में गिनती कक्ष में गंभीर सुरक्षा चूक का खुलासा हुआ है। आठ आरोपी आज कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किए जाएंगे। संत समाज भी सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। वहीं इस मुद्दे पर विपक्ष और बीजेपी में जुबानी जंग भी तेज है।