Surprise Me!

US Bloackade in Hormuz: Trump ने समंदर में की नाकेबंदी, बौखलाया ईरान Middle East को बनाया श्मशान

2026-07-15 13 Dailymotion

Iran पर US का महा-हमला, Donald Trump ने समंदर में की नाकेबंदी तो क्या शुरू हो गया युद्ध? अमेरिकी सेना द्वारा ईरान के कई तटीय सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हवाई हमले करने के बाद मध्य पूर्व (Middle East) में हालात बेहद बेकाबू हो गए हैं।

मिडिल ईस्ट से इस वक्त की सबसे बड़ी और खतरनाक खबर सामने आ रही है। अमेरिकी सेना ने ईरान (Iran) के खिलाफ बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए उसके प्रमुख बंदरगाहों और तटीय इलाकों के आसपास पूर्ण नौसैनिक नाकाबंदी (Naval Blockade) लागू कर दी है। इस नाकेबंदी से ठीक एक घंटा पहले अमेरिकी वायुसेना और नौसेना ने ईरान के भीतर स्थित इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मिसाइल, ड्रोन और रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाकर विनाशकारी हवाई हमले किए। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में व्यावसायिक जहाजों पर हुए ईरानी हमलों के जवाब में की गई है।

इस महा-तनाव के बीच ईरान ने भी चुप बैठने के बजाय अमेरिकी कार्रवाई का आक्रामक जवाब दिया है। ईरान ने बहरीन और कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी हमले किए हैं, जिसके बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में हाई-अलर्ट घोषित कर दिया गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) का कहना है कि चाबहार, बुशेहर, जास्क और बंदर अब्बास जैसे रणनीतिक ठिकानों पर की गई कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य वाणिज्यिक जहाजों पर हमला करने की ईरानी क्षमता को पूरी तरह नष्ट करना था।


About the Story:
Tensions have escalated sharply in the Middle East as the US military launched a fresh wave of airstrikes against IRGC missile and drone bases in Iran, subsequently enforcing a strict naval blockade around Iranian ports. The military action targeted key sites like Chabahar and Bandar Abbas following Iranian attacks on commercial vessels in the Strait of Hormuz. In retaliation, Iran targeted military facilities in Bahrain and Kuwait, putting the entire region on the brink of war while straining the interim peace accord.

#USIranWar #DonaldTrump #StraitOfHormuz

~HT.318~PR.514~GR.122~VG.HM~