गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकियों ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि ये लोग जामिया अबुल हसन मदरसा में रह रहे थे और 2023 के बाद से ही लगातार बम बनाने की तैयारी में जुटे थे। इस मॉड्यूल से जुड़े आतंकियों को 'अकेला मुजाहिद जिहाद कैसे करे' नाम की बुक भी पढ़ने को दी गई थी।
#GujaratATS
#JaishEMohammed
#TerrorModuleBusted
#MasoodAzhar
#NationalSecurity
#BreakingNews