राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। अयोध्या की अदालत ने आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और मनीष यादव को 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। SIT अब आमने-सामने पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि गबन का पूरा नेटवर्क कैसे चला, चोरी की रकम कहां गई और इस मामले में किन लोगों की भूमिका थी। इसी बीच संत समाज ने चंपत राय पर सवाल उठाए हैं और उन्हें ट्रस्ट से हटाने की मांग तेज कर दी है, जबकि VHP ने फाइनल रिपोर्ट आने तक इंतजार करने की बात कही है।