सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म करने के लिए सरकार के सामने 3 बड़ी शर्तें रखी हैं। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी तीन में से कोई एक शर्त भी पूरी होती है तो वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे। उनकी मांगों में शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही, पेपर लीक मामलों की जिम्मेदारी तय करना और संसद में शिक्षा सुधार का मुद्दा उठाने का भरोसा शामिल है।