सिक्किम के नामची जिले में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक निर्माणाधीन टनल के बाहर लैंडस्लाइड होने से 27 मजदूर टनल के अंदर फंस गए हैं. लैंडस्लाइड की वजह से टनल का मुंह बंद हो गया है और ऐसे में एंबुलेंस भी अंदर नहीं जा सकती है. टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है. जिला प्रशासन के मुताबिक, अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. शवों को आसपास के जिला अस्पतालों में ले जाया गया है.
मृतकों में से तीन के शव की पहचान अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. जिन शवों की पहचान हो गई है, उनके परिजनों को जानकारी दी जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि टनल के भीतर मिथेन गैस हो सकती है. जिसकी वजह से बचाव अभियान में जुटे कर्मियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.