Surprise Me!

दिल्ली: लोधी रोड के रिहायशी मकान में लगी भीषण आग, मां और दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत!

2026-07-21 125 Dailymotion

राजधानी दिल्ली के लोधी रोड स्थित बी.के. दत्त कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. यहाँ एक रिहायशी मकान की तीसरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई. इस खौफनाक हादसे में घर के अंदर फंसी एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की झुलसने और दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

पुलिस और फॉरेंसिक (FSL) की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की बारीकी से जांच कर रही हैं. एसडीएम बिजू राज के अनुसार फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है. विस्तृत जानकारी के लिए पूरी रिपोर्ट देखें.