राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं की ये तस्वीरें देखिए... दिल्ली की दहलीज पर सुरक्षा का सख्त पहरा है। वजह... किसान एक बार फिर दिल्ली कूच पर हैं... भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसान महापंचायत के लिए राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़े। लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले उनके ही शंभू, सिंघु, टिकरी समेत सभी बॉर्डर्स पर पुलिस ने कड़ी बैरिकेडिंग कर उनका रास्ता रोक दिया। भारतीय किसान यूनियन प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी समेत समेत कई किसान नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया। देखिए ये खास रिपोर्ट...