झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी समेत कई सरकारी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरूद्ध छात्रों का प्रदर्शन जारी है... और आज प्रदर्शन का 15वां दिन है... लगातार बारिश, धूप और तूफान के बीच छात्रों ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम को नहीं छोड़ा है... छात्र अपनी मांगों को लेकर स्टेडियम में अड़े हुए हैं... हालांकि, छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार शाम को राज्य सरकार और छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडडल के बीच पहली औपचारिक वार्ता हुई... मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में हुई बैठक करीब डेढ़ घंटे चली, जो रात 9.25 बजे खत्म हुई... छात्र प्रतिनिधियों ने बातचीत को सकारात्मक बताया...
#JharkhandStudentProtest #JPSC #JSSC #JharkhandNews #RanchiNews #StudentProtest #GovernmentExams #ExamIrregularities #StudentMovement #JaipalSinghMundaStadium #JharkhandGovernment #RanchiProtest #CompetitiveExams #RecruitmentExams #ExamReforms