Surprise Me!

JPSC-JSSC विवाद के बीच छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद BJP ने किया ‘झारखंड बंद’, सरकार पर बढ़ा दबाव

2026-08-11 29 Dailymotion

झारखंड की राजधानी रांची में पिछले दो हफ्तों से ज्यादा वक्त से चल रहा प्रोटेस्ट 10 अगस्त को अपने चरम पर पहुंच गया... छात्रों ने विधानसभा की तरफ मार्च निकाला. इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस के द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की. सुरक्षा बलों ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. कई छात्र विधानसभा के गेट तक पहुंच गए और वहीं बैठकर धरना करने लगे. रात होते-होते पुलिस ने छात्रों पर फिर बल का प्रयोग किया और उन्हें विधानसभा गेट से हटाने की कोशिश की... वहीं JPSC-JSSC विवाद अब छात्रों का नहीं बल्कि सियासत का केंद्र बन गया है... छात्रों पर हुई लाठीचार्ज और बर्बरता के खिलाफ बीजेपी ने झारखंड बंद का आह्वान किया था... जिसके तहत राज्य में जगह-जगह बीजेपी नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया...

#JharkhandStudentProtest #RanchiProtest #JPSC #JSSC #JPSCJSSC #JPSCJSSCProtest #JharkhandAssembly #StudentAgitation #StudentProtest #RanchiNews #JharkhandNews #WaterCannon #LathiCharge #PoliceAction #JharkhandBandh #BJPJharkhand #BJPProtest #JharkhandPolitics #HemantSoren #YouthProtest #AssemblyMarch #StudentMovement #BreakingNews #LatestNewsIndia