जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक बार फिर आतंकियों ने कायरतापूर्ण हमला किया है. बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे लाल चौक इलाके में आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस हमले में हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. घटना के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और आतंकियों की धरपकड़ के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ताज़ा अपडेट्स के लिए वीडियो को अंत तक देखें.