जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले से दहला देने वाली खबर आई है। यहां अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद हो गए। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है। घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।