खजाना गजल फेस्टिवल का 25th सिल्वर जुबली एडिशन 24 जुलाई 2026 को शुरू होगा। इस फेस्टिवल के लिए सिंगर जावेद अली रिहर्सल में जुटे हुए हैं। वहीं, फेस्टिवल का हिस्सा बनने की खुशी जाहिर करते हुए जावेद ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी भी गजलों में इंटरेस्ट ले रही है, जिससे गजल संगीत का भविष्य अच्छा दिखाई देता है। जावेद चौथी बार खजाना गजल फेस्टिवल का हिस्सा बने हैं और इस बार कुछ नया पेश करने की बात कबूलते नजर आए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कहा कि हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। वहीं, रॉयल्टी (Royalty) के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस विषय की ज्यादा जानकारी नहीं है, इसलिए वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।
#KhazanaGhazalFestival #SilverJubilee #25thEdition #JavedAli #Ghazal #IndianMusic #GhazalNight #LiveMusic #MumbaiFestival #CulturalEvent #MusicFestival #GhazalLovers #YoungGeneration #StagePerformance #JantarMantar #FreedomOfSpeech #Royalty #MusicUpdate #July2026 #Singer