25वें खजाना गजल फेस्टिवल की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। फेस्टिवल से पहले सिंगर सोनू निगम रिहर्सल करते नजर आए। इस दौरान सोनू निगम ने दिवंगत गजल गायक पंकज उधास को याद किया। उन्होंने कहा कि गजल और भजन के प्रति उनका जो लगाव है, उसमें पंकज उधास जैसे कलाकारों का बहुत बड़ा योगदान है। वहीं, जब उनसे जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रोटेस्ट को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वह यहां सिर्फ खजाना गजल फेस्टिवल की रिहर्सल के लिए आए हैं और उसी बारे में बात करना चाहते हैं।
#KhazanaGhazalFestival #25thEdition #SonuNigam #Ghazal #PankajUdhas #Tribute #Bhajan #IndianMusic #Rehearsal #LiveMusic #MumbaiEvents #MusicFestival #GhazalLovers #CulturalEvent #MusicalLegacy #StagePerformance #JantarMantar #StudentProtest #NoComment #Singer