पूरे देश में मानसून का कहर लगातार जारी है। दक्षिण गुजरात के उमरगाम में महज 16 घंटे में 43 इंच बारिश होने से भयानक बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और निचले इलाके पूरी तरह डूब गए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश के कारण गंगा और यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं और 54 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. असम में भी बाढ़ से 6.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित.
बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है, जहां बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा राजस्थान के बांसवाड़ा-डूंगरपुर और मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने 'रेड अलर्ट' जारी किया है. पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड समेत देश के अन्य राज्यों के मौसम का पूरा हाल जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें.