Surprise Me!

देशभर में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून; UP-MP और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, हिमाचल-गुजरात में हाहाकार!

2026-07-27 36 Dailymotion

देश में एक बार फिर मॉनसून ने रौद्र रूप ले लिया है। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यूपी के सभी 75 जिलों में बारिश की चेतावनी है. घाघरा और शारदा समेत 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और खराब मौसम के चलते उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं.

वहीं, मध्य प्रदेश के 55 जिलों और राजस्थान के 10 जिलों में मौसम विभाग (IMD) ने तेज बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ों पर भी हालात खराब हैं. हिमाचल प्रदेश में बारिश के कहर से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 135 सड़कें बंद हैं. उधर, गुजरात में बाढ़ में फंसे 790 से ज्यादा लोगों को सेना ने रेस्क्यू किया है. आपके राज्य के मौसम का पूरा हाल जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.