Surprise Me!

NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त...NEET विवाद पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा एक्शन

2026-07-25 7 Dailymotion

NEET-UG पेपर लीक और परीक्षाओं में हुई धांधली के विवाद के बीच मोदी सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लिया है. भारी विरोध प्रदर्शनों और दबाव के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के 47 अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, इनमें से कुछ दागी अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज किए जा सकते हैं.

जंतर-मंतर से लेकर संसद तक गूंज रहे इस मुद्दे पर यह कार्रवाई तब हुई है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लाने का ऐलान किया और कैबिनेट ने नए संशोधन विधेयक के ड्राफ्ट को भी मंजूरी दे दी है. सरकार के इस कड़े कदम से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें.