लगातार बारिश की वजह से असम में बाढ़ का असर जारी है। 11 लाख से अधिक लोग इस बाढ़ से प्रभावित हैं। साथ ही डेथ रेट भी लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर मामले पर अपनी आवाज बुलंद करती देखी गईं। अब अदा शर्मा, पीड़ितों की आवाज बनी हैं। एक्ट्रेस ने लोगों से असम के लिए मदद की मांग की है। साथ ही बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी शेयर करती नजर आई हैं।