Surprise Me!

हिमाचल में सैलाब, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से रुकी केदारनाथ यात्रा; दिल्ली-UP समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट!

2026-07-28 20 Dailymotion

देशभर में मानसूनी बारिश अब आफत का रूप ले चुकी है. बंगाल की खाड़ी में बने 'डीप डिप्रेशन' के कारण पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तराखंड तक 1500 किलोमीटर के दायरे में घने बादल छाए हुए हैं. हिमाचल प्रदेश के चंबा में अचानक आई बाढ़  ने भारी तबाही मचाई है, जहां घरों-दुकानों में मलबा घुस गया है और दर्जनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं.

उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में लैंडस्लाइड के कारण हाईवे बंद हो गए हैं, जिसके चलते केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार और महाराष्ट्र समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.