देशभर में भारी बारिश अब आफत बन चुकी है. बंगाल की खाड़ी में बने 'डीप डिप्रेशन' सिस्टम के कारण मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है. रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड के बाद गौरीकुंड के पास केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है.
वहीं, उत्तर प्रदेश के बलिया और गोंडा में सरयू और घाघरा नदियों के कटान से कई घर डूब गए हैं और लोग पलायन को मजबूर हैं. जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड के कारण कारगिल-लेह नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया है, जबकि मध्य प्रदेश में तीन मजबूत मौसम सिस्टम के चलते भारी बारिश का दौर लौट आया है.