Surprise Me!

NEET प्रदर्शन: सभी छात्रों को रिहा करने का आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पुलिस बर्बरता की जांच होगी

2026-07-28 0 Dailymotion

सुप्रीम कोर्ट ने NEET पेपर लीक को लेकर हाल ही में हुए छात्र आंदोलन को लेकर एक बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए या गिरफ्तार किए गए छात्रों को रिहा करने का भी आदेश दिया, बशर्ते उनका कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड न हो. कोर्ट ने प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ पुलिस बर्बरता के सभी आरोपों की एक स्वतंत्र, पारदर्शी और व्यापक जांच करवाने की बात कही है. कोर्ट ने उन आरोपों पर भी ध्यान दिया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई स्टूडेंट्स घायल हो गए. वहीं, सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने विरोध प्रदर्शन में घुसपैठ की और पुलिसवालों को चोटें पहुंचाईं. कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को निर्देश दिया कि ऐसे विरोध प्रदर्शनों से जुड़े सभी CCTV फुटेज, ड्रोन रिकॉर्डिंग, वायरलेस कम्युनिकेशन और दूसरे रिकॉर्ड संभालकर रखे जाएं और डेटा को सार्वजनिक नहीं करने का आदेश दिया. सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह मामले की आगे की सुनवाई करेगा.