संसद के मॉनसून सत्र के आठवें दिन लोकसभा से पब्लिक एग्जामिनेशन (गलत तरीकों से बचाव) अमेंडमेंट बिल, 2026 पारित हो गया है. इस नए कानून के तहत पेपर लीक से जुड़े अपराधों में 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का कड़ा प्रावधान किया गया है. बिल पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस पर तीखा हमला बोला. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश गृह मंत्री ने दिया था, जिस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई. वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी पैलट गन के इस्तेमाल को लेकर सरकार को घेरा.