संसद के मॉनसून सत्र में गुरुवार को भी जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। संसद के बाहर बारिश के बीच विपक्ष ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं राज्यसभा के अंदर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच तीखी बहस हुई। खड़गे ने गृह मंत्री अमित शाह से सदन में आकर जवाब देने की मांग की, जबकि रिजिजू ने विपक्ष पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया।