नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में नहीं बोले दिए जाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि छात्रों पर जितनी भी बर्बरता हुई उसके लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं. राहुल गांधी ने कहा कि क्योंकि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है, लिहाजा जवाबदेही उनकी बनती है.राहुल गांधी ने कहा कि बुधवार को लोकसभा में उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह का सीधे तौर पर नाम लिया, जिनके आदेश की वजह से छात्रों पर कहर बरपाया गया. महिलाओं और छात्रों को पीटा गया. छात्रों को नुकीली लाठियों से हमला किया गया. लेकिन उन्हें सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी गई. राहुल गांधी ने आगे कहा- मैंने खुद देखा कि गृह मंत्री अमित शाह पुलिस अधिकारियों से बात कर रहे थे. अब या तो वो नहीं जानते हैं कि उनके डिपार्टमेंट में क्या हो रहा है या फिर उन्होंने ही सभी आदेश दिए हैं. उन्हें लगातार ब्रीफिंग की जा रही थी.