संसद के मानसून सत्र के दसवें दिन भी सदन के अंदर और बाहर चंदा चोरी के मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ. बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने संसद परिसर में पुजारी का रूप धारण कर इस मुद्दे पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. गेरुआ वस्त्र पहनकर बगल में दान पात्र लेकर वे जमीन पर बैठे नजर आए. राहुल गांधी समेत दूसरे सदस्य उन्हें पैसे देते दिखे. उनके पीछे सांसद अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और प्रियंका गांधी समेत दूसरे विपक्षी सांसद अमित शाह संसद से गायब क्यों वाला पोस्टर लेकर खड़े दिखे.
संसद में पप्पू यादव के ड्रामे में उस वक्त दिलचस्प मोड़ दिखा जब वो दान पात्र लेकर भागते हुए नजर आए. इस ड्रामे में अयोध्या के राम जन्म भूमि मंदिर से कथित चढ़ावा चोरी को दिखाया गया.
बीजेपी सांसदों ने पप्पू यादव के इस आचरण पर आपत्ति जताई है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं, लोकसभा स्पीकर ने भी ऐसे आचरण करने वालों को चेतावनी दी.