Surprise Me!

साधु वेश में संसद परिसर में प्रदर्शन का मामला: राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर केस दर्ज

2026-08-02 5 Dailymotion

संसद भवन परिसर में साधु वेश में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के प्रदर्शन के खिलाफ लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है.  इसे लेकर वाराणसी में पप्पू यादव, अवधेश प्रसाद और राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. इस संबंध में साधु-संतों ने थाने में शिकायत की थी. शिकायत में कहा गया है कि पप्पू यादव के प्रदर्शन से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. उनकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जल्द कार्रवाई करने की बात कही है. इस दौरान संतों ने इन सांसदों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उन्होंने इसे हिंदू संतों का अपमान और हिंदू धर्म का मजाक बताया. साधु संतों ने चेतावनी दी कि अगर इन लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो वो सड़कों पर उतरकर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे.  मामला शुक्रवार का है. बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने संसद परिसर में पुजारी का रूप धारण कर इस मुद्दे पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. गेरुआ वस्त्र पहनकर बगल में दान पात्र लेकर वे जमीन पर बैठे नजर आए. राहुल गांधी समेत दूसरे सांसद उन्हें पैसे देते दिखे. उनके पीछे कई विपक्षी सांसद पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए दिखे. पप्पू यादव के ड्रामे में उस वक्त दिलचस्प मोड़ दिखा जब वो दान पात्र लेकर भागते हुए नजर आए.  पूरे मामले में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कड़ी आपत्ति जताई है और उन्हें सख्त चेतावनी दी है. वहीं, बीजेपी सांसदों ने इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.