Surprise Me!

ईरान पर नए हमले की तैयारी में अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद भड़का तेहरान, दी ये बड़ी धमकी!

2026-08-01 6 Dailymotion

क्या अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर बड़ा सैन्य टकराव होने वाला है? एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमलों की तैयारी के निर्देश दिए हैं, जो इसी वीकेंड शुरू हो सकते हैं. ट्रंप ने साफ चेतावनी दी है कि इस बार अमेरिका का हमला ईरान के लिए बर्दाश्त से बाहर होगा.

दूसरी तरफ, ईरान ने भी अमेरिका को पीछे न हटने के संकेत दिए हैं. तेहरान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने धमकी दी है कि अगर उनके बुनियादी ढांचे पर आंच आई, तो वे इजराइल के महत्वपूर्ण ठिकानों और मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी ऊर्जा और वितरण संपत्तियों को तबाह कर देंगे.