कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 मेडल अपने नाम किए। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी, लेकिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से कोई सार्वजनिक शुभकामना संदेश सामने नहीं आया। इसी मुद्दे पर पूर्व ओलंपियन और बॉक्सर विजेंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सवाल उठाए।