नालंदा के देवीसराय इलाके में रविवार देर रात एक बड़ी डकैती की वारदात सामने आई। हथियारबंद करीब एक दर्जन नकाबपोश बदमाश बीज कारोबारी राजीव रंजन कुमार के घर छत के रास्ते घुसे और पूरे परिवार को बंधक बना लिया। बदमाशों ने मासूम बच्चे को धमकाकर तिजोरी की चाबी ली और 45 लाख रुपये नकद, सोना, चांदी, डायमंड ज्वेलरी समेत करीब 1 करोड़ रुपये की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद नालंदा पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम जांच में जुटी है। एसपी भारत सोनी ने मामले में किसी परिचित के शामिल होने की आशंका जताई है और विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है।