बिहार के नालंदा में बीज कारोबारी के घर हुई करोड़ों की सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने महज 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 16 लाख 43 हजार रुपये नकद, बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, हथियार और वारदात में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि इस डकैती में कुल 15 अपराधी शामिल थे, जिनकी तलाश अभी जारी है। पुलिस के मुताबिक, 3 अगस्त की रात दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ले में बीज कारोबारी राजीव रंजन के घर 10 से 12 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला था। वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर एसडीपीओ अमरनाथ के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी एसआईटी का गठन किया।
#nalanda #nalandaloot #hindinews#topnews