Surprise Me!

ग्रेटर नोएडा की इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री में भयंकर आग, दीवार गिरने से 2 दमकलकर्मियों की मौत, 3 घायल

2026-08-04 14 Dailymotion

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां स्थित ILGIM इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में अचानक भयंकर आग लग गई. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें जब आग बुझाने की कोशिश में जुटी थीं, तभी अचानक फैक्ट्री की साइड वॉल और भारी लोहे का बीम गिर गया। इस मलबे की चपेट में आने से 5 दमकलकर्मी दब गए.

आनन-फानन में सभी को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 2 बहादुर फायरमैन ने दम तोड़ दिया. बाकी 3 घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है. हादसे के बाद SDRF और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.