Surprise Me!

कुवैत में अमेरिकी सैन्य बेस पर ईरान का ड्रोन हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने दी 'आखिरी चेतावनी'; कच्चे तेल में फिर भारी उछाल!

2026-08-04 2 Dailymotion

अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित बातचीत से पहले खाड़ी क्षेत्र में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. मंगलवार सुबह ईरान के IRGC ने कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर 3 ड्रोन से हमला किया है. इसके साथ ही, ओमान के तट के पास एक मालवाहक जहाज पर भी अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ है.

इन हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यह समझौते का 'आखिरी मौका' है, वरना अमेरिका सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा. वहीं, ईरान ने अमेरिका के साथ प्रत्यक्ष बातचीत की खबरों को खारिज कर दिया है. खाड़ी में युद्ध की आहट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से भारी उछाल दर्ज किया गया है.