अमेरिका और ईरान के बीच हमले भले ही रुक गए हों लेकिन दोनों देशों के बीच तनातनी अभी भी बनी हुई है। ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर उसके युद्धपोत होर्मुज स्ट्रेट में तय किए गए समुद्री रास्ते को छोड़कर किसी दूसरे रास्ते से गुजरने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें निशाना बनाया जाएगा। ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के वरिष्ठ सलाहकार मोहसेन रेजाई ने सोमवार को कहा कि ईरान किसी भी हाल में दूसरा समुद्री कॉरिडोर नहीं खुलने देगा। अगर अमेरिका वहां अपने युद्धपोत भी तैनात करता है, तब भी हम उन्हें निशाना बनाएंगे।