Surprise Me!

कश्मीर में बारिश, बाढ़ से खतरे में खानाबदोश परिवारों की जिंदगी, सरकार से मदद की दरकार

2026-08-05 4 Dailymotion

कश्मीर के कुछ हिस्सों में बादल फटने और भारी बारिश की वजह से अचानक बाढ़ आ गई.कुपवाड़ा में बाढ़ में एक महिला की मौत हो गई.शोपियां, अनंतनाग, बांदीपोरा में भी बादल फटने की घटना सामने आई हैं.बारिश के इस मौसम में सबसे ज्यादा खतरा नदी-नालों के किनारे  खानाबदोश जिंदगी जीने वाले लोगों को है.इन खानाबदोश जिंदगी जीने वालों की अपनी मजबूरियां हैं.ज्यादातर परिवार अस्थायी टेंटों में रहते हैं.बारिश और बादल की घटनाओं में इजाफे को देखते हुए.पूरी घाटी में  SDRF, पुलिस और अन्य राहत एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव का काम जारी है.बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को राहत कैंपों में पहुंचाया गया है.साथ ही प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम में यात्रा से बचने की सलाह दी है.वहीं खानाबदोश परिवारों को भी मदद की जरुरत है.