झारखंड के रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC-CGL परीक्षाओं में हुई कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है. इसी बीच, आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने मशहूर शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर बातचीत के बाद अपना अनशन (जल त्याग) खत्म कर दिया है. वांगचुक ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए इसे लाखों युवाओं के भविष्य की लड़ाई बताया.
हालांकि, छात्रों का सत्याग्रह अभी खत्म नहीं हुआ है. छात्रों ने सरकार को सीधी चेतावनी दी है कि यदि भर्ती प्रक्रियाओं की CBI जांच और पारदर्शिता की मांगें नहीं मानी गईं, तो वे 7 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे.