Surprise Me!

यूपी के प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा, सोते हुए परिवार पर गिरा मकान, 6 की मौत

2026-08-06 0 Dailymotion

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में लगातार बारिश के बीच करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घर में सो रहे एक ही परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए, जिनमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने किसी तरह मलबे से निकलकर आसपास के लोगों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि प्रशासन हादसे की जांच में जुटा है।