Surprise Me!

मुंबई के घाटकोपर में भयानक हादसा, सोते हुए लोगों पर गिरा मलबा; 7 की दर्दनाक मौत और रेस्क्यू जारी

2026-08-12 29 Dailymotion

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर स्थित चिराग नगर इलाके में बुधवार तड़के एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. भारी बारिश के कारण गौसिया चाल में अचानक पहाड़ी का मलबा खिसककर कई घरों पर गिर गया। यह लैंडस्लाइड सुबह करीब 3:48 बजे हुआ, जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे. इस भयानक हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं.

पुलिस और बीएमसी की टीमें मौके पर मौजूद हैं. गलियां संकरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी मशीनरी का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है. इसलिए स्पेशल कैमरों और हाथों से मलबा हटाया जा रहा है. मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े ने मौके का जायजा लेते हुए मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख और घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. इस दुखद घटना की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.