Surprise Me!

संसद में गतिरोध जारी, हंगामे के बीच लोकसभा में टैक्सेशन और दूसरे कानून संशोधन बिल पास

2026-08-06 5 Dailymotion

संसद के मानसून सत्र के 14वें दिन भी सरकार के विपक्ष के बीच गतिरोध जारी रहा. विपक्षी दलों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई, हालांकि उसी हंगामे के बीच लोकसभा में टैक्सेशन और दूसरे कानून संशोधन बिल 2026 पास हो गया.  इस बिल के जरिए पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007, इनकम-टैक्स एक्ट, 2025 और फाइनेंस एक्ट, 2026 में बदलाव करने का प्रस्ताव है. इस बिल के पास होने के साथ ही संसद की कार्यवाही कल ग्यारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. उधर, बारिश के बीच विपक्षी दलों के सांसदों ने छाता लगाकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया और चढ़ावा चोरी को लेकर नारेबाजी की. विपक्षी सांसदों में 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर जवाब मांगा.