Surprise Me!

डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी कोर्ट की दो-टूक, कहा, आप व्हाइट हाउस के मालिक नहीं, किराएदार हैं

2026-08-08 3 Dailymotion

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अमेरिका के एक फेडरल कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन के व्हाइट हाउस बॉलरूम प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी है. इस प्रोजेक्ट के तहत व्हाइट हाउस में 400 मिलियन डॉलर के बड़े नए बॉलरूम के कंस्ट्रक्शन किया जाना है. कोर्ट ने इस फैसले पर 14 दिनों के लिए रोक लगा दी ताकि प्रशासन सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू की मांग कर सके. कोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति व्हाइट हाउस का अस्थाई किराएदार होता है, मालिक नहीं. कोर्ट ने ये भी कहा कि राष्ट्रपति संसद की परमीशन के बिना इसमें कोई भी बदलाव नहीं कर सकता है.