अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है. ईरानी सेना के ब्रिगेडियर जनरल अली जहांशाही ने अमेरिका को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर किसी भी अमेरिकी सैनिक ने ईरान की जमीन पर कदम रखने की कोशिश की, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. वहीं, कूटनीतिक मोर्चे पर ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने साफ कर दिया है कि अमेरिका से कोई सीधी बातचीत नहीं हो रही है और बिचौलियों के जरिए ही संदेश भेजे जा रहे हैं.
दूसरी तरफ, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज स्ट्रेट को खोलने को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है. हालांकि, ईरान ने पुरानी 'ट्रैफिक सेपरेशन स्कीम' (TSS) को मानने से इनकार कर दिया है. यदि होर्मुज पर यह अहम समझौता होता है, तो अमेरिका भी ईरानी बंदरगाहों से अपनी नाकेबंदी हटा सकता है.