Surprise Me!

FCRA बिल पर आर-पार, शाह दे सकते हैं जवाब, विपक्ष ने भी कसी कमर

2026-08-10 20 Dailymotion

संसद के मॉनसून सत्र का आखिरी हफ्ता शुरू हो चुका है और आज सदन में FCRA बिल पेश होने की संभावना है। गृह मंत्रालय से जुड़े इस बिल पर गृह मंत्री अमित शाह के जवाब देने की भी उम्मीद है। FCRA बिल को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दल सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं सरकार का कहना है कि FCRA संशोधन से किसी को नुकसान नहीं होगा। इसी बीच कांग्रेस ने अपने सांसदों को 10, 11 और 12 अगस्त को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है। दूसरी तरफ NDA सांसदों को भी दिल्ली में रहने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में संसद के आखिरी हफ्ते में FCRA Bill पर सरकार और विपक्ष के बीच जबरदस्त टकराव और हंगामे के आसार हैं।


#FCRABill #FCRA #FCRABill2026 #AmitShah #Parliament #MonsoonSession #ParliamentMonsoonSession #Congress #BJP #NDA #Opposition #IndianPolitics #ParliamentNews #PoliticalNews