संसद के अंदर और बाहर विपक्षी सांसदों का शोर जारी है। आज भी विपक्षी सांसदों ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर चंदे की चोरी के मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सच्चाई ये हैं कि ये संस्थाओं पर कब्जा करना चाहते हैं, बीजेपी बहुत बड़ी भूमाफिया पार्टी है। वहीं बीजेपी सांसदों ने विपक्ष के व्यवहार पर सवाल उठाए।