टीवी एक्टर धीरज धूपर ने अपने बेटे Zayn के बर्थडे पर एक बेहद प्यारा और इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने अपने पोस्ट में बताया कि उनका बेटा उनके लिए कितना खास है और उनकी जिंदगी में उसकी क्या जगह है। धीरज ने बेटे के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों मस्ती करते और कैमरे के सामने फनी एक्सप्रेशन देते नजर आ रहे हैं। बेटे को बर्थडे विश करते हुए धीरज कहते हैं कि जायन के पास होने से उन्हें हर चीज अच्छी लगने लगती है। एक्टर ने कहा कि जब उनका बेटा उन्हें गले लगाता है तो अचानक सब कुछ ठीक महसूस होने लगता है।