Surprise Me!

संसद में गतिरोध जारी, राहुल गांधी से जवाब मांग रहा NDA, अमित शाह से बयान पर अड़ा विपक्ष

2026-08-12 27 Dailymotion

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन करीब है, लेकिन सरकार और विपक्ष के बीच सियासी टकराव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। संसद के अंदर भी हंगामा देखने को मिला और बाहर भी सत्ता पक्ष-विपक्ष ने जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। मकर द्वार पर प्रियंका गांधी की अगुवाई में विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राम मंदिर चढ़ावा चोरी और अमित शाह से बयान की मांग को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। वहीं NDA सांसदों ने रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी से जवाब मांगा। लोकसभा में हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से सदन चलने देने की अपील की और संसद की मर्यादा बनाए रखने की बात कही। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या गृह मंत्री अमित शाह सदन में विपक्ष के आरोपों का जवाब देंगे और क्या मानसून सत्र के आखिरी दिन गतिरोध खत्म होगा?