Surprise Me!

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 224 लोगों की मौत और 3000 लापता; 5 शहरों में रेड अलर्ट

2026-08-12 5 Dailymotion

साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के भयानक भूकंप ने महाविनाश ला दिया है. इस विनाशकारी भूकंप में अब तक 224 लोगों की मौत हो चुकी है, 1200 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं और 3000 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं. सबसे ज्यादा तबाही परेरा शहर में देखने को मिली है. खतरे को देखते हुए 5 शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है और 7 एयरपोर्ट्स पर काम रोक दिया गया है.

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र चोको इलाके में था। आपको बता दें कि कोलंबिया 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में आता है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों के टकराने से अक्सर ऐसे शक्तिशाली भूकंप आते हैं. इस भारी तबाही की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और रेस्क्यू ऑपरेशन की डिटेल्स जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.