झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं और 6 छात्र अब भी भूख हड़ताल पर हैं। छात्र 14वीं JPSC, बैकलॉग परीक्षाओं और JSSC-CGL समेत कथित गड़बड़ियों वाली परीक्षाओं की CBI जांच, परीक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच JLKM नेता देवेंद्र महतो ने अस्पताल से वापस धरनास्थल लौटने की अनुमति मांगी है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरकार को एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए CBI जांच की सिफारिश नहीं होने पर खुद भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।
#Jharkhand #JPSC #JSSC #JSSC_CGL #JPSCProtest #JharkhandNews #StudentProtest #Ranchi #DevendraMahto #RaghuvarDas #CBIInquiry #RecruitmentExam #ExamScam #JharkhandPolitics