ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, होर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है, हर कोई हमारी नौसैनिक घेराबंदी को ‘स्टील की दीवार’ कह रहा है, ट्रंप ने दावा किया कि ईरान गहरे आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, उनके पास पैसे नहीं हैं। उनका देश बर्बाद हो चुका है। उनके पास सिर्फ फेक न्यूज और 300 प्रतिशत महंगाई है, और हालात और खराब होते जा रहे है, ईरान अब वैसा क्षेत्रीय प्रभाव नहीं डाल सकता, जैसा कभी उसका हुआ करता था। ईरान सिर्फ बातें करता है, कोई काम नहीं करता, वह अब मिडिल ईस्ट का ‘दादा’ नहीं रहा।